तमिलनाडु सड़क दुर्घटना में चार की मौत
तिरुवरुर, रविवार, 04 मई 2025। तमिलनाडु के तिरुवरूर जिले के करूवेपंचेरी गांव में रविवार को एक ओमनी वैन तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (टीएनएसटीसी) की बस से टकरा गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने प्रारंभिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि घटना तब हुई, जब बस एरवाडी से नागापट्टिनम की ओर आ रही थी जबकि ओमनी वैन केरल से वेलंकन्नी स्थित प्रसिद्ध श्राइन बेसिलिका, 'आवर लेडी ऑफ गुड हेल्थ' दर्शन के लिए जा रही थी। तभी वैन बस से टकरा गयी, जिसमें सवार चार लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गए।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
