अगले सप्ताह हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद का दौरा कर सकती हैं ममता बनर्जी
कोलकाता, शनिवार, 03 मई 2025। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले की यात्रा कर सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक मनीरुल इस्लाम ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को जिला मुख्यालय शहर बहरामपुर पहुंचेंगी। इस्लाम ने कहा कि सर्किट हाउस में रात में ठहरने के बाद वह मंगलवार को सड़क मार्ग से हिंसा प्रभावित शमशरगंज और धुलियान जाएंगी।
उन्होंने कहा कि वह सुती के छपघाटी मैदान में एक प्रशासनिक बैठक की अध्यक्षता भी करेंगी। फरक्का से विधायक इस्लाम ने कहा कि बनर्जी के बहरामपुर में पार्टी नेताओं से मिलने और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करने की भी संभावना है। उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल को मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने से तीन लोग मारे गए थे। विपक्षी दल प्रभावित इलाकों का दौरान नहीं करने के लिए मुख्यमंत्री की आलोचना कर रहे हैं। बनर्जी ने पूर्व में कहा था कि वह सामान्य स्थिति बहाल होने पर मई में इलाके का दौरा करेंगी।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
