सरकार ने पाकिस्तान के ध्वज वाले जहाजों के भारत में किसी भी बंदरगाह में प्रवेश पर लगायी रोक
नई दिल्ली, शनिवार, 03 मई 2025। भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों के अंतर्गत शनिवार को आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान के ध्वज वाले जहाजों को भारत में किसी भी बंदरगाह में प्रवेश पर रोक लगाने के निर्णय की घोषणा की। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी एक आधिकारिक निर्देश के अनुसार, पाकिस्तान के झंडे वाले किसी भी जहाज को भारतीय बंदरगाहों पर जाने से रोक दिया गया है, जबकि भारतीय झंडे वाले जहाजों को भी पाकिस्तान के बंदरगाहों पर ठहरने से रोक दिया गया है।
सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए कहा कि यह आदेश 'सार्वजनिक हित में और भारतीय जहाजरानी के हित में भारतीय संपत्तियों, कार्गो और संबंधित बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए' लागू किया गया है। यह निर्देश तुरंत प्रभावी हो गया है और अगली सूचना तक लागू रहेगा। भारत ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान के खिलाफ कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। सरकार ने पाकिस्तान से हर तरह के माल के सीधे या किसी अन्य देश से आयात पर भी रोक लगा दी है और पाकिस्तान के किसी माल को भारत के रास्ते किसी दूसरी जगह भेजने पर रोक लगा दी गई है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
