हिमाचल प्रदेश: शिमला और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि, कई स्थानों पर बारिश हुई
शिमला, शुक्रवार, 02 मई 2025। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और जुब्बारहट्टी के आसपास के कई इलाके में ओलावृष्टि जबकि राज्य के कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा कि कुफरी, बिलासपुर, रिकांग पियो, बाजुरा, नारकंडा और ताबो में तेज हवाएं चली जबकि शिमला, जुब्बारहट्टी, सुंदरनगर, जोत, भुंतर, मुरारी देवी और कांगड़ा में तूफान आया। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम से सोलन में 39 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि घाघस में 33.8 मिलीमीटर, रायपुर मैदान में 26.6 मिलीमीटर, बिलासपुर में 26 मिलीमीटर, राजगढ़ में 25 मिलीमीटर, मेहरे बरसार में 25 मिलीमीटर, बग्गी में 22.9 मिलीमीटर, ओलिंडा में 17.8 मिलीमीटर, कुफरी और नेरी में 17-17 मिलीमीटी, स्लैपर में 16.9 मिलीमीटर और शिमला में 11 मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम विभाग केंद्र ने शुक्रवार को राज्य में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है और अगले सप्ताह बृहस्पतिवार तक आंधी, बिजली चमकने समेत 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। राज्य में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और लाहौल एवं स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मई महीने के लिए अपने पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतर भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
