देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में मजदूरों की महत्वपूर्ण भूमिका: हेमंत सोरेन
रांची, गुरुवार, 01 मई 2025। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को श्रमिकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सोरेन ने एक मई को अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही। श्रम दिवस पूरे झारखंड में मनाया जा रहा है और विभिन्न श्रमिक संघों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “श्रमिकों के अथक प्रयास और अथक संघर्ष देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” उन्होंने कहा, “हमारी सरकार हमेशा इन सभी भाइयों और बहनों के साथ मजबूती से खड़ी है।” झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी श्रमिका को शुभकामनाएं दीं।
गंगवार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “देश और राज्य की प्रगति में मजदूरों की अहम भूमिका होती है। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण देश की समृद्धि की नींव है। मैं सभी मजदूरों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।” झारखंड में कई मजदूर संघों ने मुख्य रूप से धनबाद, जमशेदपुर और रांची में कई कार्यक्रम आयोजित कर श्रम दिवस मनाया। श्रम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में राज्य सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र में 96,61,245 श्रमिक पंजीकृत हैं।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
