ममता ने कोलकाता में आग पीड़ितों के लिए की अनुग्रह राशि की घोषणा

img

कोलकाता, बुधवार, 30 अप्रैल 2025। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोलकाता आग के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद बुधवार को कहा कि राज्य सरकार मृतकों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'राज्य सरकार प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगी, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये मिलेंगे।  उन्होंने लिखा, 'बुर्राबाजार इलाके में एक निजी होटल (ऋतुराज) में हुई दुर्भाग्यपूर्ण आग की घटना के नतीजों पर नज़र रखी जा रही है और सबसे प्रतिकूल परिस्थितियों से लगभग 99 लोगों को बचाने में अग्निशमन सेवाओं और पुलिस के प्रयासों की सराहना करती हूं।

सुश्री ममता ने अपनी संवेदना और एकजुटता दोहराते हुए लिखा, 'बचाव कार्यों में सहयोग और मदद के लिए स्थानीय लोगों का भी आभार। मुझे प्रारंभिक तौर पर बताया गया है कि मरने वाले लोग दम घुटने/कूदने आदि के शिकार हुये है। आगे की जांच चल रही है। यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोलकाता के केंद्रीय व्यापारिक जिले बुर्राबाजार में आग लगने से 14 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करने और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से ​​प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा के तुरंत बाद की गई है।

प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर लिखा, 'कोलकाता में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने कहा, 'प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। इससे पहले नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन के लिए दीघा में मौजूद मुख्यमंत्री ने मेयर फिरहाद हकीम और कोलकाता पुलिस आयुक्त से संपर्क कर दुखद हादसे के बारे में जानकारी ली।

अपने एक्स हैंडल पर साझा किए गए संदेश में, उन्होंने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा, 'बुर्राबाजार क्षेत्र में एक निजी होटल (ऋतुराज) में हुई आग की घटना के पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदना है। सुश्री ममता ने उल्लेख किया कि वह रात भर बचाव और अग्निशमन कार्यों की बारीकी से निगरानी करती रहीं और उन्होंने क्षेत्र में अतिरिक्त अग्निशमन सेवाओं को जुटाया। हाल के दिनों में सबसे विनाशकारी आग में से एक में मध्य कोलकाता के बुर्राबाजार में फलपट्टी मछुआ के पास एक होटल में मंगलवार रात 14 लोगों की जान चली गई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मारे गए लोग जले नहीं थे, बल्कि इमारत के अंदर घने धुएं के कारण उनका दम घुट गया था। कोलकाता पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। भाजपा आईटी प्रमुख और बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की घोषणा की है। इसके विपरीत, राज्य सरकार चुप है। आग लगने के बारह घंटे बाद, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शोक के शब्द निष्ठाहीन और असंवेदनशील प्रतीत होते हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement