‘लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल’ में सम्मानित होंगे जैकी चैन
मशहूर एक्शन हीरो जैकी चैन को लोकार्नो फिल्म महोत्सव के 78वें संस्करण में उनके लंबे और शानदार कॅरियर के लिए ‘कॅरियर अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने मंगलवार को यह घोषणा कर बताया कि जैकी चैन को उनके शानदार और लंबे एक्टिंग करियर के लिए 'कॅरियर अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया जायेगा। बता दें कि जैकी चैन 1990 के दशक में एशिया के सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले एक्शन अभिनेता थे। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है, जिनमें 'द फीयरलेस हाइना' (1979), 'हू एैम आई?' (1998) और 'पुलिस स्टोरी' (1985) जैसी फिल्में शामिल हैं।
महोत्सव के कलात्मक निदेशक जियोना ए नाजारो ने कहा कि जैकी चैन का असर इतना गहरा है कि उन्होंने खासकर हॉलीवुड में एक्शन फिल्मों को देखने और बनाने का तरीका ही बदल दिया। बता दें कि यह फिल्म महोत्सव 6 अगस्त से 16 अगस्त के बीच लॉस एंजिलिस में आयोजित किया जाएगा।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
