बीएसएफ जवान की वापसी के लिए क्या कदम उठा रही है सरकार: कांग्रेस
नई दिल्ली, मंगलवार, 29 अप्रैल 2025। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान पूर्णम साहू को पाकिस्तानी रेंजर्स की हिरासत से सुरक्षित वापसी के लिए क्या कदम उठा रही है। पंजाब में फिरोजपुर सीमा पर बीएसएफ की 182वीं बटालियन में तैनात पूर्णम साहू को बुधवार को पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बीएसएफ कांस्टेबल पूर्णम साहू को पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा हिरासत में लिए आज छह दिन हो चुके हैं। उनके परिवार की बेचैनी हर दिन बढ़ रही है, उन्हें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम जानना चाहते हैं कि सरकार पूर्णम साहू की सुरक्षित वापसी के लिए क्या ठोस कदम उठा रही है?’’
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
