पहलगाम आतंकी हमला: जन्मदिन नहीं मनाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत
जयपुर, मंगलवार, 29 अप्रैल 2025। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के मद्देनजर तीन मई को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। गहलोत ने कहा, ‘‘पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने हम सभी को अंदर तक व्यथित कर दिया है। परिवार के साथ सुखद समय बिताने के उद्देश्य से गए लोगों के लिए यह यात्रा एक जीवन भर का दुख दे गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक उन परिवारों की मन:स्थिति सोचकर मन सिहर उठता है जिनके परिजनों को उनके सामने मार दिया गया।’’
उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ऐसे समय में मैंने इस वर्ष तीन मई को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। मेरी सभी प्रशंसकों एवं कार्यकर्ताओं से अपील है कि इस दिवस पर अगर आपने कोई कार्यक्रम प्रस्तावित किया है तो मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए इसे रक्तदान शिविर एवं सेवा कार्यों तक ही सीमित रखें। इसके अतिरिक्त किसी तरह का जश्न न मनाएं।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह उन सभी दिवंगत आत्माओं को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है और उनके परिवारों के प्रति एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
