मैडमैक्स की ब्रांड एंबेसडर बनीं सनी लियोनी
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी एनर्जी ड्रिंक मैडमैक्स की ब्रांड एंबेसेडर बन गई हैं। केनी डिलाइट्स ने एनर्जी ड्रिंक के बाजार में अपना नया प्रोडक्ट मैडमैक्स लांच किया है और इसके लिए सनी लियोनी को ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया है। मेघा जैन, जिन्होंने केनी डिलाइट्स की नींव वर्ष 2012 रखी थी, हमेशा से ही लोगों को अच्छी और पौष्टिक चीजें देने में आगे रही हैं। अब मैडमैक्स के साथ उनकी कंपनी उन नौजवानों और भाग-दौड़ वाली जिंदगी जीने वालों तक पहुंचना चाहती है, जिन्हें तुरंत एनर्जी की ज़रूरत होती है। मेघा जैन ने कहा कि सनी लियोनी की पहचान और उनकी ऊर्जा हमारे ब्रांड मूल्यों के साथ पूरी तरह मेल खाती है। हमें विश्वास है कि उनके साथ हमारा यह नया प्रयास पूरे देश में बड़ी पहचान बनाएगा। हमने उनके साथ मुंबई के मड आइलैंड में एक कॉमर्शियल भी शूट किया है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
