मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया गया
नई दिल्ली, सोमवार, 28 अप्रैल 2025। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया। राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद एनआईए की विशेष अदालत के न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह के समक्ष पेश किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन और विशेष सरकारी वकील नरेंद्र मान बंद कमरे में होने वाली सुनवाई में एनआईए की ओर से संभवत: दलीलें पेश करेंगे। दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता पीयूष सचदेवा राणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी के करीबी सहयोगी राणा के भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ दायर उसकी पुनरीक्षण याचिका चार अप्रैल को खारिज कर दी थी जिसके बाद उसे भारत लाया गया।
Similar Post
-
नड्डा के बयान पर सिब्बल का हमला, बोले- 'कितना अहंकार है'
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से अदालत का इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'कॉक ...
-
भारत ने डेंगू के अपने पहले टीके को मंजूरी दी
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। सरकार ने मंगलवार को कहा कि टाक ...
