उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश राजशेखर रेड्डी ने लोकायुक्त के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 28 अप्रैल 2025। उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए. राजशेखर रेड्डी ने सोमवार को तेलंगाना के लोकायुक्त के रूप में शपथ ली। राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने यहां राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में न्यायमूर्ति राजशेखर रेड्डी को पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी. एस. जगजीवन कुमार को उप लोकायुक्त पद की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, विधानसभा अध्यक्ष जी प्रसाद कुमार, विधान परिषद के अध्यक्ष गुथा सुखेंद्र रेड्डी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
