भारतीय नौसेना ने पोत विध्वंसक अभ्यास किया
नई दिल्ली, रविवार, 27 अप्रैल 2025। भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने लंबी दूरी के सटीक हमलों के लिए अपनी तैयारी को प्रदर्शित करते हुए सफलतापूर्वक पोत विध्वंसक अभ्यास किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच यह अभ्यास किया गया। भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना के पोतों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए मंचों, प्रणालियों और चालक दल की तत्परता को पुनः प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए पोत विध्वंसक अभ्यास सफलतापूर्वक किया।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए ‘‘हर समय, कहीं भी, हर तरह से’’ युद्ध के लिए तैयार है। इस तरह की कवायद के तहत प्रतिद्वंद्वी के पोतों को निशाना बनाने का अभ्यास किया जाता है।
Similar Post
-
नड्डा के बयान पर सिब्बल का हमला, बोले- 'कितना अहंकार है'
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से अदालत का इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'कॉक ...
-
भारत ने डेंगू के अपने पहले टीके को मंजूरी दी
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। सरकार ने मंगलवार को कहा कि टाक ...
