पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली लौटीं
नई दिल्ली, रविवार, 27 अप्रैल 2025। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद रविवार को स्वदेश लौट आईं। फ्रांसिस पिछले लगभग 1,300 वर्षों में पहले गैर-यूरोपीय पोप थे। उनका सोमवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। राष्ट्रपति के कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दिल्ली पहुंचीं।’’ मुर्मू शनिवार को वेटिकन सिटी में सेंट पीटर्स स्क्वायर में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।
अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने वाले भारतीय शिष्टमंडल में राष्ट्रपति के अलावा केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू, अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डीसूजा भी थे। दुनियाभर के नेताओं और बड़ी संख्या में कैथोलिक अनुयायियों ने शनिवार को पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भाग लिया। मुर्मू भारत सरकार और भारतीय लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर वेटिकन सिटी पहुंची थीं। भारत ने पोप फ्रांसिस के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की थी।
Similar Post
-
नड्डा के बयान पर सिब्बल का हमला, बोले- 'कितना अहंकार है'
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से अदालत का इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'कॉक ...
-
भारत ने डेंगू के अपने पहले टीके को मंजूरी दी
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। सरकार ने मंगलवार को कहा कि टाक ...
