पहलगाम हमला आतंकवाद के वैश्विक खतरा होने की याद दिलाता है: उपराष्ट्रपति धनखड़
उद्गमंडलम (तमिलनाडु), शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को यहां कहा कि पहलगाम आतंकी हमला यह याद दिलाता है कि आतंकवाद एक वैश्विक खतरा है। उन्होंने कहा कि मानवता को एकजुट होकर इसका सामना करना होगा। धनखड़ ने लोगों से राजनीतिक, व्यक्तिगत और अन्य हितों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे शांतिप्रिय देश है और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ (दुनिया को एक परिवार के रूप में देखने का सिद्धांत) में परिलक्षित इसकी सभ्यता की भावना वैश्विक स्तर पर गूंज रही है। उपराष्ट्रपति ने उधगमंडलम में तमिलनाडु के राज्य, केंद्रीय और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में कहा, “हमने इस सम्मेलन की शुरुआत में मौन रखा। मैं पहलगाम में हुए जघन्य हमले पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करता हूं, जिसमें निर्दोष लोगों की जान चली गई।” तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि और कुलपतियों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की याद में उपराष्ट्रपति के साथ एक मिनट का मौन रखा।
Similar Post
-
आदिवासियाें के समग्र विकास के लिए उनके पास जाकर उनकी समस्याओं को समझना होगा: मुर्मु
नई दिल्ली, बुधवार, 03 जून 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बु ...
-
शिलांग में बृहस्पतिवार को एनईसी के पूर्ण सत्र की अध्यक्षता करेंगे गृहमंत्री अमित शाह
नई दिल्ली, बुधवार, 03 जून 2026। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चार ...
-
केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक
नई दिल्ली, बुधवार, 03 जून 2026। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरव ...
