पहलगाम हमले के बाद हिमाचल में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ रैली स्थगित
शिमला, गुरुवार, 24 अप्रैल 2025। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद बृहस्पतिवार को शिमला में 26 अप्रैल को होने वाली अपनी राज्य स्तरीय ‘संविधान बचाओ’ रैली स्थगित कर दी। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। मारे गए ज्यादातर लोग पर्यटक थे। हमले के बाद हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है और सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि हालिया हमले के मद्देनजर अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों के सम्मान में रैली स्थगित कर दी गई है। चौड़ा मैदान के आंबेडकर चौक पर होने वाली यह रैली कांग्रेस द्वारा भाजपा के बढ़ते हमले को कम करने के प्रयासों के अनुरूप है। प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में कथित धन शोधन के आरोपपत्र में पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम शामिल किया है।
Similar Post
-
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई
बेंगलुरु, रविवार , 01 नवम्बर 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ...
-
अब लड़ाई देश के वोटरों और ‘चीटरों’ के बीच है : तेजस्वी यादव
नई दिल्ली, रविवार , 01 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के ने ...
-
लोकसभा अध्यक्ष तिरुवनंतपुरम में पीएसी सभापतियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
नई दिल्ली, रविवार , 01 नवम्बर 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तीन न ...
