हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की
शिमला, बुधवार, 23 अप्रैल 2025। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की बुधवार को निंदा की । अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यहां जारी एक बयान में इसे ‘कायरतापूर्ण हरकत’ करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभ्य समाज में ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं और असामाजिक तत्वों पर हर कीमत पर नकेल कसी जानी चाहिए। सुक्खू ने बयान में कहा, ‘‘ इस बेहद दर्दनाक समय में हम मारे गए लोगों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हम पीड़ितों के परिवारों और इस बर्बर कृत्य के प्रभावितों के साथ हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। (मैं) घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ पहलगाम में आतंकवादियों के हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गये। जान गंवानों वालों में अधिकतर पर्यटक थे।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
