रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की रिलीज डेट का ऐलान
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’, 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। यश राज फिल्म्स की मर्दानी सीरीज़ हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी महिला-केंद्रित फ्रेंचाइजी बन चुकी है, जिसे पिछले दस वर्षों में दर्शकों का भरपूर प्यार और सराहना मिली है। यह ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी आज एक कल्ट स्टेटस प्राप्त कर चुकी है और सिनेमा प्रेमियों के बीच खास पहचान रखती है। मर्दानी अब अपने तीसरे भाग में प्रवेश कर रही है। मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी एक बार फिर से शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आएंगी। एक निडर पुलिस अधिकारी, जो निस्वार्थ भाव से न्याय के लिए लड़ती है।
आज यशराज फिल्मस ने मर्दानी 3 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज़ होगी। खास बात यह है कि इस दिन के कुछ दिन बाद ही होली का पर्व (04 मार्च) मनाया जाएगा, जो अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म को एक खूनी, हिंसक संघर्ष के रूप में प्रस्तुत करने का इरादा जाहिर किया है। शिवानी की अच्छाई बनाम खतरनाक बुराई के बीच। रानी मुखर्जी पहले ही यह बता चुकी हैं कि फिल्म मर्दानी 3, डार्क, डेडली और ब्रूटल यानी अंधेरी, जानलेवा और निर्मम होगी, और यह बयान सुनते ही इंटरनेट यूजर्स, स्टार के फैंस और फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है।
Similar Post
-
ऋतिक रोशन ने 'रामायण' से जुड़े वीएफएक्स को लेकर हो रही आलोचना पर प्रतिक्रिया दी
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण' मे ...
-
फिल्म 'धुरंधर' ने मुझे प्रसिद्धि दिलाई : अभिनेता बिमल ओबेरॉय
तीन दशकों तक संघर्ष, असफलताओं और खुद पर लगातार मेहनत करने के बाद आखि ...
-
राजकुमार राव के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टोस्टर' का ट्रेलर आउट
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'टोस्ट ...
