उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों के सात न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की
नई दिल्ली, सोमवार, 21 अप्रैल 2025। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने विभिन्न उच्च न्यायालयों के सात न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की है। शीर्ष अदालत की बेवसाइट पर जारी एक बयान में ये जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति हेमन्त चंदनगौदर को मद्रास उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है। इसी प्रकार न्यायमूर्ति कृष्णन नटराजन को कर्नाटक से केरल, न्यायमूर्ति नेरानाहल्ली श्रीनिवासन संजय गौड़ा को कर्नाटक से गुजरात, न्यायमूर्ति सुश्री पेरुगु श्री सुधा को तेलंगाना से कर्नाटक, न्यायमूर्ति कासोजू सुरेंधर उर्फ के. सुरेंद्र को तेलंगाना से मद्रास, न्यायमूर्ति डॉ. कुंभजादला मनमाधा राव को आंध्र प्रदेश से कर्नाटक और न्यायमूर्ति दीक्षित कृष्ण श्रीपाद को कर्नाटक से उड़ीसा उच्च न्यायालय तबादला करने की सिफारिश की गई है। बयान में कहा गया है कि उच्च न्यायालयों के स्तर पर समावेशिता और विविधता लाने तथा न्याय प्रशासन की गुणवत्ता को मजबूत करने के उद्देश्य से तबादले की ये सिफारिश की गई है। शीर्ष अदालत न्यायालय कॉलेजियम ने यह फैसला 15 अप्रैल 2025 और 19 अप्रैल 2025 को आयोजित अपनी बैठकों में लिया।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
