पटनायक नौवीं बार बने बीजद के अध्यक्ष
भुवनेश्वर, शनिवार, 19 अप्रैल 2025। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को शनिवार को लगातार नौवीं बार बीजू जनता दल (बीजद) का अध्यक्ष चुना गया। क्षेत्रीय पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष पटनायक इस पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे। बीजद के संगठनात्मक चुनाव पदाधिकारी पीके देब ने राज्य मुख्यालय शंख भवन में आयोजित राज्य परिषद की बैठक में पटनायक को पार्टी अध्यक्ष घोषित किया।पटनायक के नाम की घोषणा होते ही पार्टी के जिला नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उन्हें फूल, पेंटिंग तथा भगवान जगन्नाथ का ‘अंग वस्त्र’ और ‘महा प्रसाद’ भेंट किया। देब ने कहा कि पार्टी की राज्य परिषद में 355 सदस्य हैं और उनमें से 80 राज्य कार्यकारी सदस्य चुने गए हैं।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
