दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढहने से छह की मृत्यु
नई दिल्ली, शनिवार, 19 अप्रैल 2025। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक चार मंजिला इमारत के ढहने से छह लोगों मृत्यु हो गयी, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना करीब रात करीब तीन बजे मिली। इस आधार पर दिल्ली पुलिस के अलावा दिल्ली फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम शक्ति विहार गली नंबर एक स्थित घटना स्थल पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल जीटीबी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां बाद में छह लोगों को मृत्यु घोषित कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। इसके मद्देनजर राहत और बचाव कार्य जारी है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
