नेशनल हेराल्ड मामला: कांग्रेस ने रांची में ईडी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
रांची, बुधवार, 16 अप्रैल 2025। कांग्रेस की झारखंड इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जाने का विरोध किया। कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और राज्य प्रभारी के राजू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि उसने नेशनल हेराल्ड अखबार से संबंधित धन शोधन मामले में नौ अप्रैल को आरोपपत्र दाखिल किया था। सोनिया और राहुल गांधी के अलावा आरोपपत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को भी सह-आरोपी बनाया गया है। कांग्रेस की झारखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी से डरी हुई है और उनकी आवाज दबाने का असफल प्रयास कर रही है।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
