मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आम लोगों ने की मुलाकात
नई दिल्ली, बुधवार, 16 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड ,रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में आज राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों ने मुलाकात कर ,अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री स्वयं एक-एक लोगों से रूबरू होकर ,उनकी समस्याओं एवं परेशानियों को जाना तथा उनसे आवेदन प्राप्त किए। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी आवेदनों पर समुचित समाधान एवं निराकरण का भरोसा लोगों को दिलाया। मौके पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान हेतु उनकी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। मौके पर कई विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
