कोरबा में वाहन नहर में गिरा, पांच लोग बहे, तीन शव बरामद
कोरबा, सोमवार, 14 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को पिकअप पलटकर नहर में गिर गई जिसके तेज बहाव में दो बच्चे और तीन महिलाओं समेत पांच लोग बह गए। हादसे के 24 घंटे बाद सोमवार को अब तक दो महिला और एक बच्ची के शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि दो लोग अब भी लापता हैं। मामला उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी जर्वे का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में लगभग 20 से 25 लोग सवार होकर सक्ती जिले के ग्राम रेडा से कोरबा में एक पारिवारिक छठी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और नहर में जा गिरी। हादसे के बाद बाकी लोग तैरकर बाहर निकल आए, जबकि पांच लोग लापता हो गए थे। इनमें से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। रेस्क्यू टीम देर रात तक अभियान चलाने के बाद कोरबा लौट गई। सोमवार को फिर से नहर किनारे नगरदा के पास तलाश शुरू की गई।
Similar Post
-
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला
गुवाहाटी, रविवार, 20 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
' सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती हैं', एआई वीडियो वार पर बोले चंद्रशेखर
अयोध्या, रविवार, 20 सितंबर 2026। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय ...
-
मायावती का सख्त संदेश: आकाश आनंद के बाद अब बहन भी पार्टी की जिम्मेदारी से बाहर, ईशान को मौका
लखनऊ, रविवार, 20 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख माय ...
