कोरबा सड़क हादसे में पांच की मौत, पांच बचे
कोरबा, रविवार, 13 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को एक पिकअप के नहर में गिर जाने के कारण नहर के तेज बहाव में दो बच्चे और तीन महिलाएं समेत पांच लोग बह गए जबकि पांच लोगों ने नहर से निकलकर अपनी जान बचाई। यह मामला उरगा थाना क्षेत्र के बमड़वारानी जर्वे के पास का है। मिली जानकारी के मुताबिक करीब 12 लोग पिकअप पर सवार होकर सक्ती जिले के ग्राम रेडा से मुकुंदपुर जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप सवार हादसे का शिकार हो गए। पिकअप चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से भाग निकला है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही नगर सेवा के गोताखोरों के साथ पुलिस की भी टीम रेस्क्यू में जुटी है
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
