पापुआ न्यू गिनी में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं
सिडनी, शनिवार, 12 अप्रैल 2025। पापुआ न्यू गिनी के कोकोपो से 114 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समयानुसार तड़के 0347 बजे आये इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गयी। भूकंप का केंद्र, 4.71 डिग्री दक्षिणी अक्षांश और 153.24 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 72.5 किमी की गहराई में था। अमेरिका सुनामी चेतावनी प्रणाली के अनुसार फिलहाल भूकंप के कारण सुनामी की कोई चेतावनी नहीं है। संयुक्त ऑस्ट्रेलियाई सुनामी चेतावनी केंद्र ने यह भी कहा कि वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया को प्रभावित करने वाली कोई सुनामी नहीं है। अधिकारियों द्वारा हताहतों या क्षति की तत्काल कोई रिपोर्ट जारी नहीं की गई।
Similar Post
-
यूएई ने जहाजों पर हमलों के बाद ईरान के साथ सभी व्यापारिक और वित्तीय संबंध तोड़े
अबू धाबी/तेहरान, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। संयुक्त अरब अमीरात (यूए ...
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
-
बर्लिन की ‘प्राइड परेड’ में वैन ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 16 घायल; संदिग्ध की पहचान हुई
बर्लिन, रविवार, 26 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनि ...
