कर्नाटक: कार की बस से टक्कर में चार लोगों की मौत
यादगीर (कर्नाटक), शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025। यादगीर जिले के शाहपुर में एक कार की सरकारी बस से टक्कर हो गई, जिससे कार सवार तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना बृहस्पतिवार रात मद्दारकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 150ए पर हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक यादगीर तालुका के वरकनहल्ली गांव के निवासी थे। मामले की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
