छोरी 2 का नया पोस्टर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा की आने वाली फिल्म छोरी 2 का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। टी-सीरीज़, एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट, साइक और टैमारिस्क लेन प्रोडक्शन की हॉरर फिल्म छोरी 2 का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है और इसमें नुसरत भरुचा ने साक्षी के किऱदार में वापसी की है, उनके साथ सोहा अली ख़ान ने बहुत अहम भूमिका निभाई है। काफी इंतज़ार के बाद छोरी 2 का ट्रेलर और नए पोस्टर्स रिलीज़ हो गए हैं, जिसमें नुसरत भरुचा एक बार फिर साक्षी के अपने डरावने किरदार में वापस लौटी हैं। यह सीक्वल वहीं से शुरू होता है, जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी और अब कहानी और भी गहरे और भयानक रहस्यों से भरी एक अलौकिक दुनिया में उतरती है। इस बार साक्षी को और भी खतरनाक चुनौतियों का सामना करना है, जहां वो अपनी अजन्मी संतान को शैतानी ताकतों से बचाने की लड़ाई लड़ रही है।
फिल्म छोरी में नुसरत भरुचा की परफॉर्मेंस को उसकी इमोशनल गहराई और बेहतरीन इंटेंसिटी के लिए खूब सराहा गया था। छोरी 2 में वो इस किरदार को और भी उंचाई पर ले जाने वाली हैं। फिल्म छोरी 2 में गश्मीर महाजनी, सौरभ गोयल, पल्लवी अजय, कुलदीप सरीन और हार्दिका शर्मा जैसे कलाकारों भी नजऱ आने वाले हैं। भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में 11 अप्रैल 2025 को प्राइम वीडियो पर छोरी 2 का एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगा।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
