घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी पर स्टालिन का केंद्र पर हमला, तत्काल वापसी की मांग
चेन्नई, मंगलवार, 08 अप्रैल 2025। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को ‘परपीड़क’ करार देते हुए तीखा हमला बोला है और रसोई गैस की मूल्य वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने एक तमिल कहावत का हवाला देते हुए कहा, ‘अगर कोई मदद न करे तो कम से कम परेशानी भी नहीं देनी चाहिए।’ उन्होंने कहा कि यह कहावत केंद्र की ‘परपीड़क भाजपा’ सरकार पर पूरी तरह लागू होती है।
स्टालिन ने कहा कि कीमतों में वृद्धि जनता के जले पर नमक छिड़कने जैसी है और भाजपा के लिए यह एक आदत बन गई है कि वह पहले कीमतों में भारी बढ़ोतरी करती है और फिर चुनाव से पहले थोड़ी राहत देकर नाटक करती है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘केंद्र सरकार को देश में कहीं भी चुनाव का इंतजार किए बिना तुरंत इस मूल्य वृद्धि को वापस लेना चाहिए।’ घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत सात अप्रैल 2025 को पूरे भारत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से बढ़ा दी गई, जबकि सीएनजी की कीमत में एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही पेट्रोल और डीज़ल पर उत्पाद शुल्क दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाया है।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
