बनाएं ''नारियल की बर्फी''

सामग्री :
- नारियल: 1
- दूध: 1 कप
- मलाई: 2 कप
- चीनी: 100 ग्राम
- पिस्ता
विधि:
- सबसे पहले नारियल के काले वाले भाग को चाकू की मदद से निकल दे |
- फिर उसे मिक्सर में हल्का पीस ले | (वो बारीक़ के जैसा रहे)
- फिर अब गैस पे पैन रखे और नारियल को भुने |
- उसे माध्यम आंच पे तब तक भुने जब तक नारियल का दूध सुख न जाये |
- फिर उसमे मलाई डाल दे और उसे अच्छी तरह से भुने |
- उसके बाद उसमे दूध भी डाल दे और थोड़ी देर तक पकाये |
- चीनी को भी मिक्सर में पीस ले और उसमे डाल दे |(चीनी डालते टाइम आंच को बिलकुल धीमा रखे)
- थोड़ी देर बाद आप देखेंगे कि चीनी घुल गयी है तब आप गैस को तेज कर सकते है और उसे पका सकते है |
- किसी प्लेट में बटर पेपर डाल दे और और उसके ऊपर बर्फी को डाल दे |
- फिर उसे हाथ से अच्छे से बैठा दे और उसे चाकू से मार्क कर दे जिस भी आकर का आपको चाहिए |
- और उसके ऊपर पिस्ता रखकर हलके हाथ से दबा दे | और उसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दे |
- अब उसे अच्छे से काट ले और अब उसे किसी अच्छे से प्लेट रखकर उसे सजा दे |
- और यहाँ आपकी नारियल कि बर्फी तैयार है

