हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक का दावा: मुझे घर में नजरबंद किया गया
श्रीनगर, शुक्रवार, 04 अप्रैल 2025। हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने दावा किया है कि अधिकारियों ने उन्हें घर में नजरबंद करके जुमे (शुक्रवार) की नमाज अदा करने से रोका। मीरवाइज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘एक और शुक्रवार, एक और नजरबंदी और अधिकारियों का ‘जामा मस्जिद फोबिया’ जारी है।’ उन्होंने संसद के दोनों सदनों से पारित हुए वक्फ विधेयक पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘इस देश में मुसलमानों के लिए चीजें तेजी से बदतर हो रही हैं और वक्फ विधेयक इसका हालिया उदाहरण है, जिसके माध्यम से (मुसलमानों के) अधिकारों का हनन किया गया है। इसलिए वह दिन दूर नहीं लगता कि मस्जिदों में प्रवेश करने या कब्रिस्तानों में शव दफनाने के लिए अनुमति मांगनी पड़ेगी और तब जाकर परमिट जारी किये जाएंगे।’
Similar Post
-
केरल: कांग्रेस नेता ने वेणुगोपाल के खिलाफ संगठित साइबर हमले का आरोप लगाया, जांच की मांग की
कोझिकोड (केरल), सोमवार, 20 जुलाई 2026। कोझिकोड जिला कांग्रेस कमे ...
-
केजरीवाल ने केंद्र से 'युवाओं की आवाज सुनने', प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज नहीं करने का आग्रह किया
नई दिल्ली, सोमवार, 20 जुलाई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री ने फिर से घिसी-पिटी बातें कीं : कांग्रेस
नई दिल्ली, सोमवार, 20 जुलाई 2026। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि प् ...
