पंजाब पुलिस ने 17.70 ग्राम हेरोइन के साथ महिला कांस्टेबल को गिरफ्तार किया
चंडीगढ़, गुरुवार, 03 अप्रैल 2025। बठिंडा जिले में पंजाब पुलिस ने कथित रूप से 17.70 ग्राम हेरोइन ले जा रही एक महिला पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सिटी-1 पुलिस उपाधीक्षक (डीसीपी) हरबंस सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मादक पदार्थ निरोधक कार्य बल (एएनटीएफ) के साथ मिलकर बुधवार शाम बठिंडा में बादल फ्लाईओवर के पास कांस्टेबल अमनदीप कौर की एसयूवी को रोका। अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस को कौर के कब्जे से 17.70 ग्राम हेरोइन मिली। कौर पहले मानसा थाने में तैनात थीं और फिलहाल वह बठिंडा पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहीं थीं। सिंह ने बताया कि कांस्टेबल के खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
