मणिपुर में मादक पदार्थ के छह तस्कर और अफीम की खेती करने वाले चार लोग गिरफ्तार
इंफाल, सोमवार, 31 मार्च 2025। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो अलग-अलग मामलों में मादक पदार्थ के छह कथित तस्करों और अफीम की खेती करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। कांगपोकपी पुलिस थाने में दर्ज एक मामले के सिलसिले में मादक पदार्थ के छह कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक बयान में बताया कि इनकी पहचान खाइकहाओ किपगेन उर्फ जॉन (40), लेटगौमांग तौथांग उर्फ अमोन (33), आबी बराल (28), जितन खरका (22), एल एच रनिरउ (42) और लीह चाओ (44) के रूप में हुई है। शनिवार को उनके पास से साबुन के 174 डिब्बों में छिपाई गई ‘ब्राउन शुगर’ और एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया। इस बीच, चार अन्य लोगों को कांगपोकपी जिले के सोंगजांग गांव में अवैध तरीके से अफीम की खेती करने के आरोप में उनके खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को गिरफ्तार किए गए इन लोगों की पहचान जंगगौलेन किपगेन (41), लेटगिनलाल किपगेन (41), कामगिनलेन किपगेन (25) और थांगमिनलेन किपगेन (34) के रूप में हुई है।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
