पंजाब के मुख्यमंत्री ने लोगों से नशा विरोधी अभियान का अभिन्न हिस्सा बनने का आह्वान किया
चंडीगढ़, रविवार, 30 मार्च 2025। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को राज्य के निवासियों से नशे के खिलाफ जारी अभियान को जन आंदोलन में बदलने के लिए सक्रिय समर्थन और सहयोग की अपील की। एक ऑडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने हाल ही में ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ मुहिम के तहत इस खतरे निपटने के लिए एक बड़ी कार्रवाई शुरू की है। एक बयान में मान के हवाले से कहा गया कि मादक पदार्थों का दुष्प्रभाव पूर्ववर्ती सरकारों के खुले संरक्षण के कारण फैला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए मुहिम शुरू कर दी है, जिसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह युद्ध केवल जनता के सक्रिय समर्थन से ही जीता जा सकता है। मान ने कहा कि राज्य सरकार ने एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया है और लोगों से अपने क्षेत्रों या शहर में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों से संबंधित जानकारी इसके माध्यम से साझा करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में जनता का पूर्ण समर्थन और सहयोग जरूरी है।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
