‘कृष 4’ का निर्देशन करेंगे ऋतिक रोशन
बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन फिल्म कृष 4 के जरिए अब निर्देशक भी बनने जा रहे हैं। सुपरहीरो फिल्म फ्रेंचाइजी कृष को सिनेमा लवर्स ने बेशुमार प्यार दिया है। राकेश रोशन निर्मित-निर्देशित और ऋतिक रोशन अभिनीत कृष देश की इस सबसे बड़ी सुपरहीरो फ्रैंचाइजी है, जिसकी शुरुआत 2003 में ‘कोई मिल गया’ से हुई थी। उसके बाद 2006 में ‘कृष’ और फिर 2013 में ‘कृष 3’ रिलीज हुई थी। ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही हैं। काफी समय से चौथे पार्ट का इंतजार किया जा रहा था। कुछ साल पहले इसका ऐलान भी किया गया था, लेकिन कोई भी प्रोग्रेस नहीं हो सकी थी।
कृष 4 के जरिए ऋतिक रोशन बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस बात की घोषणा खुद उनके पिता राकेश रोशन ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘डुग्गू 25 साल पहले मैंने तुम्हें बतौर एक्टर लॉन्च किया था, और आज 25 साल बाद, दो फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा और मैं मिलकर तुम्हें एक निर्देसक के रूप में लॉन्च करने जा रहे हैं, जिससे तुम हमारी सबसे बड़ी फिल्म को आगे ले जा सको।’
Similar Post
-
तिहाड़ जेल से अभिनेता राजपाल यादव रिहा
अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर निकलन ...
-
फ्रांस के राष्ट्रपति की बॉलीवुड सितारों से मुलाकात
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने अपने भारत दौरे के दौरान मु ...
-
सलीम खान अस्पताल में भर्ती, पिता से मिलने पहुंचे सलमान
बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक एवं सलमान खान के पिता सलीम खान को तबीय ...
