हिरासत में लिए गए पंजाब के किसान नेता पंधेर और कोहाड़ रिहा
चंडीगढ़, शुक्रवार, 28 मार्च 2025। केंद्र के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद हाल में पुलिस की कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए किसान नेताओं सरवन सिंह पंधेर, अभिमन्यु कोहाड़ और काका सिंह कोटड़ा को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि किसान मजदूर मोर्चा के नेता पंधेर को मुक्तसर जेल से रिहा किया गया जबकि कोहाड़, कोटड़ा और कुछ अन्य किसान नेताओं को पटियाला केंद्रीय कारागार से रिहा किया गया।
पंधेर ने एक वीडियो संदेश जारी कर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ की गई पंजाब पुलिस की कार्रवाई की निंदा की। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर इन स्थलों पर किसान एक साल से अधिक समय से डेरा डाले हुए थे। पुलिस ने 19 मार्च को कई किसान नेताओं को उस समय हिरासत में ले लिया था जब वे चंडीगढ़ में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाले एक केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद लौट रहे थे।
यह बैठक फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत किसानों की मांगों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी। बैठक के बाद किसान जैसे ही मोहाली में दाखिल हुए, उन्हें भारी अवरोधकों का सामना करना पड़ा और कुछ किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसानों और वहां स्थापित अस्थायी ढांचों को हटा दिया। इसके बाद शंभू-अंबाला और संगरूर-जींद राजमार्गों पर वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो गया। प्रदर्शनकारी किसानों ने उन्हें शंभू एवं खनौरी बॉर्डर से हटाने और किसान नेताओं को हिरासत में लेने के लिए पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की थी।
Similar Post
-
केरल: कांग्रेस नेता ने वेणुगोपाल के खिलाफ संगठित साइबर हमले का आरोप लगाया, जांच की मांग की
कोझिकोड (केरल), सोमवार, 20 जुलाई 2026। कोझिकोड जिला कांग्रेस कमे ...
-
केजरीवाल ने केंद्र से 'युवाओं की आवाज सुनने', प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज नहीं करने का आग्रह किया
नई दिल्ली, सोमवार, 20 जुलाई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री ने फिर से घिसी-पिटी बातें कीं : कांग्रेस
नई दिल्ली, सोमवार, 20 जुलाई 2026। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि प् ...
