लेफ्टिनेंट जनरल सचदेवा ने राजौरी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
जम्मू, बुधवार, 26 मार्च 2025। ‘व्हाइट नाइट कोर’ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने बुधवार को यहां राजौरी सेक्टर का दौरा करके क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान, उन्होंने चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने में सैनिकों के पेशेवर रुख की सराहना की। ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘व्हाइट नाइट कोर के जीओसी ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स (रोमियो) के मुख्यालय का दौरा किया।’’ पोस्ट के मुताबिक, सचदेवा ने आतंकवाद रोधी अभियानों में बल की अटूट प्रतिबद्धता और सैनिकों के समर्पण की सराहना की।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
