रेखा गुप्ता ने पेश किया हवा हवाई बजट: आतिशी
नई दिल्ली, मंगलवार, 25 मार्च 2025। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से पेश बजट को हवा हवाई करार देते हुए मंगलवार को कहा कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था को ध्वस्त करने वाला है। सुश्री आतिशी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में आज कहा कि एक लाख करोड़ के तथाकथित बजट का कोई भी आर्थिक विश्लेषण में आधार नहीं है। बजट को देखकर साफ पता चल गया कि भाजपा ने बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण क्यों नहीं रखा। इस लाख करोड़ के बजट का वास्तव में कोई आधार होता तो आर्थिक सर्वेक्षण को सदन के पटल पर रखा जाता।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को चुनौती देती हूं कि वह आर्थिक सर्वेक्षण को सदन के पटल पर रखे उससे इस हवा हवाई बजट का दूध का दूध और पानी का पानी हो हो जाएगा। बजट से साफ हो गया कि सरकार सरकारी स्कूलों की शिक्षा को ध्वस्त करना चाहती है। दस साल में पहली बार इतना कम शिक्षा पर बजट का आवंटन हुआ है। आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार में बजट का एक चौथाई हिस्सा दिया जाता था। पहली बार बीस फीसदी से कम शिक्षा का आवंटन किया गया है।
'आप' नेता ने कहा कि स्वास्थ्य के बजट को सोलह- सतरह प्रतिशत से घटाकर मात्र तेरह प्रतिशत कर दिया है। पिछले10 साल में स्वास्थ्य पर इतना कम बजट आवंटन कभी नहीं किया गया। निगम को दिये जाने वाले बजट आवंटन को भी कम कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे साफ हो गया कि भाजपा दिल्ली की शिक्षा स्वास्थ्य और साफ सफाई की व्यवस्था को ध्वस्त करना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस बजट में एक तरफ गाली गलौज दूसरी तरफ जुमले थे।
Similar Post
-
केरल में सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी के घर से 1.2 किलोग्राम गांजा और भांग के 10 पौधे बरामद
अलप्पुझा (केरल), बुधवार, 04 मार्च 2026। अलाप्पुझा में सेवानिवृत ...
-
सिक्किम, तेलंगाना व ओड़िशा में उत्साह के साथ मनाई गई होली
गंगटोक/हैदराबाद/भुवनेश्वर, बुधवार, 04 मार्च 2026। सिक्किम, तेलं ...
-
राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया
राजौरी, बुधवार, 04 मार्च 2026। सेना के जवानों ने राजौरी जिले में ...
