मानहानि मामले में सत्येंद्र जैन की याचिका पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज से जवाब तलब
नई दिल्ली, रविवार, 23 मार्च 2025। दिल्ली की एक अदालत ने मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की याचिका पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद बांसुरी स्वराज को शनिवार को जवाब तलब किया। जैन ने स्वराज के खिलाफ उनकी शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार करने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी है। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने स्वराज को नोटिस जारी किया और मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तारीख निर्धारित की। निचली अदालत ने जैन द्वारा दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत को 20 फरवरी को खारिज कर दिया था। आपराधिक मानहानि के लिए अधिकतम दो साल की जेल की सजा का प्रावधान है।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
