प्रवेश वर्मा ने पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता को किया निलंबित
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 मार्च 2025। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में दौरे के दौरान कामों में खामियां दिखने पर कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) को निलंबित करने का आदेश दिया। वर्मा ने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में नालों और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई खामियां दिखीं, जिन पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई और उन्होंने यहां के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) को निलंबित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी की सड़क के साथ नाले की सफाई पीडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी है, लेकिन यह काम बिल्कुल भी नहीं हो रहा है इसलिए एक्सईएन को निलंबित करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि अगर आप लोग अपना काम नहीं करेंगे तो कार्रवाई होगी। हम अपनी राजधानी दिल्ली को ऐसे हाल में नहीं छोड़ सकते।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
