जम्मू कश्मीर: सड़क दुर्घटना में नौ पर्यटक घायल
अनंतनाग (जम्मू कश्मीर), गुरुवार, 20 मार्च 2025। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में बृहस्पतिवार को एक वाहन के सड़क पर बने ‘डिवाइडर’ से टकरा जाने से वाहन सवार नौ पर्यटक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वानपोह में हुई। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में मुंबई के चार, राजस्थान के तीन तथा आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के एक-एक लोग हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अनंतनाग में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
