दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता कब मिलेगी: आतिशी
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 मार्च 2025। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को प्रश्न किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा किए गए वादे के अनुरूप राजधानी में महिलाओं को ‘महिला समृद्धि योजना’ के तहत 2,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता कब मिलेगी? दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि क्या भाजपा सरकार राजधानी में 18 वर्ष से अधिक आयु की लगभग 48 लाख महिलाओं को 2,500 रुपये देगी? या कई तरह की शर्तें लगाकर इसकी एक प्रतिशत से भी कम संख्या को लाभ देगी।
आतिशी ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने 12 दिन पहले एक समिति बनाई थी, जिसने अभी तक कुछ नहीं किया है। उन्होंने सवाल किया कि इस योजना के लिए पंजीकरण कब शुरू होंगे और लाभार्थी महिलाओं के खातों में पैसे कब आएंगे? भाजपा सरकार ने दिल्ली में गरीब परिवारों की महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक सहायता प्रदान करने के लिए 5,100 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस योजना के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंत्रियों की एक समिति बनाई गई है। यह दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के प्रमुख चुनावी वादों में से एक है।
Similar Post
-
केरल: कांग्रेस नेता ने वेणुगोपाल के खिलाफ संगठित साइबर हमले का आरोप लगाया, जांच की मांग की
कोझिकोड (केरल), सोमवार, 20 जुलाई 2026। कोझिकोड जिला कांग्रेस कमे ...
-
केजरीवाल ने केंद्र से 'युवाओं की आवाज सुनने', प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज नहीं करने का आग्रह किया
नई दिल्ली, सोमवार, 20 जुलाई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री ने फिर से घिसी-पिटी बातें कीं : कांग्रेस
नई दिल्ली, सोमवार, 20 जुलाई 2026। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि प् ...
