साहिब सिंह वर्मा के सपनों की दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, शनिवार, 15 मार्च 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हम मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के सपनों की दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्रीमती रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती रेखा गुप्ता ने साहिब सिंह वर्मा के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा 'मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे उनके शुरू किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर मिला है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम दिल्ली को विकास की राह पर और आगे लेकर जाएं।
मुख्यमंत्री ने अपने छात्र जीवन की एक याद साझा करते हुए बताया कि जब वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष बनी थीं, तब साहिब सिंह वर्मा ने खुद उन्हें बधाई दी थी। आज उनकी बेटी दिल्ली की मुख्यमंत्री है और बेटा (प्रवेश वर्मा) मंत्री हैं। हम मिलकर साहिब सिंह वर्मा के सपनों की दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने इस अवसर पर अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली के विकास को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने कहा, मेरे पिता ने अपना पूरा जीवन दिल्ली की सेवा में लगा दिया। अब उनकी अधूरी योजनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी मेरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम उनके सपनों को साकार करेंगे और दिल्ली को आगे लेकर जाएंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम में दिल्ली के मंत्री और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, मोहन सिंह बिष्ट, रवींद्र इंद्राज सिंह, आशीष सूद, विधायक अजय महावर, मनोज शौकीन और गजेंद्र दराल भी शामिल हुए । सभी ने साहिब सिंह वर्मा के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Similar Post
-
रेवंत रेड्डी ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात, डिफेंस एक्सपो का दिया निमंत्रण
नई दिल्ली, बुधवार, 02 सितंबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रे ...
-
एआईएमआईएम के मुख्य प्रवक्ता सैयद आसिम वकार कांग्रेस में हुए शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 02 सितंबर 2026। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल ...
-
एलडीएफ में ‘उथल-पुथल’ मची है, माकपा नेतृत्व के विरुद्ध विरोध के स्वर तेज : सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 02 सितंबर 2026। केरलम के मुख्यमंत्री वी.ड ...
