सरकार ने संसद से 51,463 करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय की अनुमति मांगी
नई दिल्ली, सोमवार, 10 मार्च 2025। सरकार ने मार्च में समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष के लिए 51,462.86 करोड़ रुपये अतिरिक्त व्यय करने के लिए सोमवार को संसद से अनुमोदन की मांग की। इस राशि का बड़ा हिस्सा पेंशन और उर्वरक पर सब्सिडी में जाएगा। सरकार ने 6.78 लाख करोड़ रुपये से अधिक के सकल अतिरिक्त व्यय की मांग की है, जिसमें से 6.27 लाख करोड़ रुपये बचत और प्राप्तियों से लिया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में पेश अनुपूरक की अनुदान मांगों के दूसरे बैच के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में सरकार द्वारा शुद्ध अतिरिक्त व्यय 51,462.86 करोड़ रुपये होगा। अतिरिक्त व्यय में उर्वरक सब्सिडी के लिए 12,000 करोड़ रुपये और एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) सहित सरकारी कर्मचारियों की पेंशन के लिए 13,449 करोड़ रुपये शामिल हैं। कुल खर्च में 8,476 करोड़ रुपये की रक्षा पेंशन और दूरसंचार विभाग को 5,322 करोड़ रुपये दिया जाना भी शामिल हैं।
Similar Post
-
महाराष्ट्रः बीड में बस और कार की भीषण टक्कर, 5 लोगों की घटनास्थल पर मौत
बीड, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगां ...
-
लखनऊ में लगे विवादित पोस्टर पर भड़की सपा, कहा-अखिलेश की लोकप्रियता से घबराई भाजपा
लखनऊ, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 1090 ...
-
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ यमुना सफाई अभियान में भाग लिया
नई दिल्ली, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
