शिवा और संजय ने राज्यसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव के नोटिस दिए
नई दिल्ली, सोमवार, 10 मार्च 2025। द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता तिरुचि शिवा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने क्रमशः आगामी परिसीमन प्रक्रिया से संबंधित गंभीर चिंताओं और शेयर बाजार में अभूतपूर्व गिरावट के मुद्दों पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्य स्थगन प्रस्ताव के नोटिस दिए हैं। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही सोमवार से शुरू हो रही है। दोनों सांसदों ने इन मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यसभा में सभी विधाई काम काज रोक कर इन पर चर्चा करने की मांग करते हुए ये नोटिस दिए हैं। शिवा ने आगामी परिसीमन प्रक्रिया से संबंधित गंभीर चिंताओं, विशेष रूप से भारत के संघीय ढांचे पर इसके प्रभाव और दक्षिणी राज्यों के निष्पक्ष प्रतिनिधित्व को प्रभावित करने वाली चिंताओं पर चर्चा कराने की मांग की है। आप के सांसद ने शेयर बाजार में तेज गिरावट से खुदरा निवेशकों को हुए नुकसान पर चर्चा कराने की मांग की है।
Similar Post
-
महाराष्ट्रः बीड में बस और कार की भीषण टक्कर, 5 लोगों की घटनास्थल पर मौत
बीड, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगां ...
-
लखनऊ में लगे विवादित पोस्टर पर भड़की सपा, कहा-अखिलेश की लोकप्रियता से घबराई भाजपा
लखनऊ, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 1090 ...
-
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ यमुना सफाई अभियान में भाग लिया
नई दिल्ली, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
