सेना की टुकड़ी संयुक्त अभ्यास खंजर में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान रवाना
नई दिल्ली, रविवार, 09 मार्च 2025। भारतीय सेना की टुकड़ी किर्गिस्तान के साथ संयुक्त विशेष बल अभ्यास खंजर के 12 वें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए रविवार को किर्गिस्तान के लिए रवाना हो गयी। यह अभ्यास कल से शुरू होकर 23 मार्च तक चलेगा। वर्ष 2011 में शुरू हुआ खंजर अभ्यास दोनों देशों के बीच एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। यह अभ्यास दोनों देशों में बारी-बारी से होता है और पिछला अभ्यास जनवरी 2024 में भारत में हुआ था। भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) के सैनिक कर रहे हैं तथा किर्गिज़स्तान दल का प्रतिनिधित्व किर्गिज़ स्कॉर्पियन ब्रिगेड कर रही है।
इस अभ्यास का उद्देश्य शहरी और पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद रोधी और विशेष बलों के अभियानों में अनुभवों और सर्वोत्तम तरीकों का आदान-प्रदान करना है। इस अभ्यास में स्नाइपिंग, कठिन बिल्डिंग इंटरवेंशन और माउंटेन क्राफ्ट के उन्नत विशेष बल कौशल विकसित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कठोर प्रशिक्षण के अलावा, इस अभ्यास में जीवंत सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी शामिल होगा। इसमें किर्गिज़ त्योहार नौरोज़ का उत्सव मनाना भी शामिल है। यह आदान-प्रदान दोनों देशों के बीच मित्रता के बंधन को और मजबूत करेगा। अभ्यास दोनों पक्षों को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और उग्रवाद की साझा चिंताओं का समाधान करते हुए रक्षा संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा। यह क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के भारत और किर्गिस्तान की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
Similar Post
-
रेवंत रेड्डी ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात, डिफेंस एक्सपो का दिया निमंत्रण
नई दिल्ली, बुधवार, 02 सितंबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रे ...
-
एआईएमआईएम के मुख्य प्रवक्ता सैयद आसिम वकार कांग्रेस में हुए शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 02 सितंबर 2026। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल ...
-
एलडीएफ में ‘उथल-पुथल’ मची है, माकपा नेतृत्व के विरुद्ध विरोध के स्वर तेज : सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 02 सितंबर 2026। केरलम के मुख्यमंत्री वी.ड ...
