झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम में आईईडी विस्फोट से सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए
चाईबासा (झारखंड), बुधवार, 05 मार्च 2025। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को हुए आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कम से कम तीन जवान घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया। कोल्हान के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज रतन चोथे ने बताया कि यह घटना मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल के बलिवा इलाके में उस समय हुई जब सीआरपीएफ की 197वीं बटालियन के जवान तलाशी अभियान के लिए वहां गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘तलाशी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट हो गया और तीन जवान घायल हो गए, जिन्हें हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया।’’
Similar Post
-
नीट आंदोलन टिप्पणी मामले में दक्षिणपंथी टिप्पणीकार टी.जी. मोहनदास को जमानत मिली
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 10 अगस्त 2026। तिरुवनंतपुरम की एक अदालत न ...
-
पंजाब विधानसभा ने स्कूल फीस में पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी की सीमा तय करने वाला विधेयक पारित किया
चंडीगढ़, सोमवार, 10 अगस्त 2026। पंजाब विधानसभा ने निजी विद्यालय ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक: अदालत ने ‘लाई-डिटेक्टर टेस्ट’ कराने की तीन आरोपियों की याचिका खारिज की
नई दिल्ली, सोमवार, 10 अगस्त 2026। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक ...
