जयशंकर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर, विदेश सचिव लैमी से की मुलाकात
लंदन, बुधवार, 05 मार्च 2025। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 10, डाउनिंग स्ट्रीट में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की और द्विपक्षीय एवं आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की है। डॉ. जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी के साथ भी बातचीत की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री ने यूक्रेन संघर्ष पर ब्रिटेन का दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने कहा, 'ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से 10, डाउनिंग स्ट्रीट पर आज मुलाकात करके खुशी हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से हार्दिक अभिनंदन किया। हमारे द्विपक्षीय, आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने और लोगों से लोगों के आदान-प्रदान को बढ़ाने पर चर्चा की गई। विदेश मंत्री ने कहा, 'प्रधानमंत्री स्टार्मर ने यूक्रेन संघर्ष पर ब्रिटेन के दृष्टिकोण को भी साझा किया।
लैमी के साथ अपनी मुलाकात पर उन्होंने लिखा, 'शेवेनिंग हाउस में इस बेहद गर्मजोशी से स्वागत के लिए विदेश सचिव डेविड लैमी को धन्यवाद। हमारी बातचीत के लिए आशान्वित हूं। उन्होंने ब्रिटेन के विदेश सचिव के साथ भारत के शेवेनिंग स्कॉलर्स से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा, 'आज शाम विदेश सचिव डेविड लैमी के साथ भारत के शेवेनिंग स्कॉलर्स से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमारी प्रतिभा और लोगों के बीच आदान-प्रदान की एक ज्वलंत अभिव्यक्ति, वे निश्चित रूप से भारत-ब्रिटेन संबंधों के महान समर्थक हैं।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
