मायावती ने भाई आनंद को किया नेशनल कार्डिनेटर के पद से मुक्त
लखनऊ, बुधवार, 05 मार्च 2025। पिछले दिनो भतीजे आकाश आनंद को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निष्कासित कर भाई एवं पार्टी उपाध्यक्ष आनंद कुमार को नेशनल कार्डिनेटर की अतिरिक्त जिम्मेदारी देने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को कहा कि उन्होने श्री कुमार को राष्ट्रीय समन्वयक के पद से उनकी इच्छानुसार मुक्त कर दिया है। सुश्री मायावती ने एक्स पर कहा 'काफी लम्बे समय से निस्वार्थ सेवा व समर्पण के साथ कार्यरत बीएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री आनन्द कुमार, जिन्हें अभी हाल ही में नेशनल कोआर्डिनेटर भी बनाया गया था, उन्होंने पार्टी व मूवमेन्ट के हित के मद्देनज़र एक पद पर रहकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की है, जिसका स्वागत।
उन्होने कहा 'ऐसे में श्री आनन्द कुमार पहले की ही तरह बीएसपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए सीधे मेरे दिशा-निर्देशन में पूर्ववत अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाते रहेंगे। और अब उनकी जगह यूपी के ज़िला सहारनपुर निवासी श्री रणधीर बेनीवाल को नेशनल कोआर्डिनेटर की नई ज़िम्मेदारी दी गयी है। बसपा अध्यक्ष ने कहा 'इस प्रकार, अब श्री रामजी गौतम, राज्यसभा सासंद व श्री रणधीर बेनीवाल ये दोनों बीएसपी नेशनल कोआर्डिनेटर के रूप में सीधे तौर पर मेरे दिशा-निर्देशन में देश के विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारियों को संभालेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि ये लोग पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। गौरतलब है कि पिछले दिना सुश्री मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटाकर यह जिम्मेदारी अपने भाई आनंद कुमार को सौंपी थी।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
