जम्मू क्षेत्र में तीर्थ पर्यटन सर्किट विकसित किए जाएंगे: मुख्यमंत्री
जम्मू, मंगलवार, 04 मार्च 2025। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि सरकार माता वैष्णोदेवी मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों को क्षेत्र के अन्य पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते जम्मू में तीर्थ पर्यटन सर्किट विकसित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिवर्ष एक करोड़ तीर्थयात्री वैष्णोदेवी मंदिर आते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इनमें से 10 से 15 प्रतिशत श्रद्धालुओं को क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर जाने को प्रोत्साहित करे तो इससे लोगों को फायदा होगा। अब्दुल्ला ने विधानसभा में कहा, ‘जहां तक जम्मू में तीर्थयात्री पर्यटन सर्किट की बात है, तो हम तीन, चार और सात दिन के पैकेज बनाएंगे। हम इन स्थलों को बढ़ावा देंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि श्रद्धालु ऐसे सभी स्थानों पर जाएं।’ प्रश्नकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक युद्धवीर सेठी के प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि कई श्रद्धालुओं को इस क्षेत्र के तीर्थ पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी नहीं है।
मुख्यमंत्री ने माता वैष्णोदेवी मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों को क्षेत्र के अन्य स्थानों का भ्रमण करने के लिए भी प्रोत्साहित करने की जरूरत पर बल दिया। अब्दुल्ला ने इस बात पर जोर दिया कि जम्मू में विशिष्ट स्थल हैं, जिनका प्रचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में कोशिशें की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जम्मू शहर में पर्यटन बुनियादी ढांचे के विकास में सक्रिय रूप से शामिल रहा है और राज्य ने पूंजीगत बजट और स्वदेश दर्शन योजना के तहत कई परियोजनाएं क्रियान्वित की हैं।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
